पार्वती नदी उफान पर आई, एमपी-राजस्थान का टूटा संपर्क, हाईवे बंद… | mp weather Parvati River in spate MP-Rajasthan connectivity disrupted highway closed

By
On:
Follow Us


ऐसे ही शिवपुरी जिले के कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल में जलभराव हो गया है। जिसमें कई टीचरों के फंसे होने की संभावना है। जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शिवपुरी के एक घर में आकाशीय बिजली गिरने के कारण घर की खिड़कियों में दरारें आ गईं। मुंगावली में हुई भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया है।

दरअसल, वर्तमान में प्रदेश के अंदर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ एक्टिव है। जिसके कारण एमपी में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बन हुआ है। पिछले 24 घंटों में 25 से अधिक जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा गुना में 5.8 इंच, नर्मदापुरम में 2.1, टीकमगढ़ में 2, मंडला में 1.4 इंच और ग्वालियर 1 इंच बारिश हुई। ऐसे ही खरगोन, रतलाम, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, बैतूल, सिवनी, रायसेन, शिवपुरी, भोपाल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर, सागर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News