पार्षद पति की थार ने मचाया कोहराम, मां-बेटी को कुचला दोनों की मौत, बेटा घायल.. | MP NEWS Parshad husband Thar car hits bike mother and daughter killed

By
—
On:
Follow Us


पार्षद पति की कार ने मां-बेटी को कुचला

जनकगंज निवासी जयसिंह कुशवाह की पत्नी गौरा (55) बेटी गौरी और बेटे सोनू के साथ बाइक से अपनी ससुराल सौंजना जा रही थी। तभी रास्ते में मोतीझील रोड पर तेज रफ्तार से आ रही पार्षद पति चंदन राय की थार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 100 की रही होगी और टक्कर लगते ही बाइक सवाल हवा में उछले और जब तक लोग मौके पर पहुंचे कार भाग चुकी थी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां गौरा और बेटी गौरी की मौत हो गई जबकि बेटा सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस थार कार से हादसा हुआ उसके पीछे पार्षद लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें

घर में घुसकर पति से मारपीट और फायरिंग, पत्नी-बच्चों को किया अगवा..

एमपीएल मैच देखने जा रहे थे कार सवाल

पुलिस ने बताया इन दिनों शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में एमपीएल के मैच चल रहे हैं। पार्षद पति चंदन राय की कार में सवार लोग मैच देखने स्टेडियम जा रहे थे। मैच देखने की जल्दी में कार चालक करीब 100 की रफ्तार में कार दौड़ा रहा था। उसने सोनू की बाइक को ओवर टेक करने की कोशिश की लेकिन संतुलन नहीं बना पाया। कार ने बाइक में सीधी टक्कर मारी है। कार की पहचान हो गई है कार चालक की तलाश में रात में चंदन राय के घर पर पुलिस ने दबिश दी थी लेकिन कार और कार चालक दोनों नहीं मिले।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News