पेंचवेली एक्सप्रेस को नैनपुर तक चलने के लिए जुलाई तक करना होगा इंतजार | Passengers will havewait until July for Penchveli Express to run up to Nainpur

By
—
On:
Follow Us


रेलवे हर साल एक जुलाई को प्रस्तावित ट्रेनों का समय-परिवर्तन करता है। ऐसे में रेलवे के जानकारों का कहना है कि पेंचवेली एक्सप्रेस को भी एक जुलाई से ही विस्तार दिया जाएगा और नैनपुर तक इसका परिचालन होगा। ऐसे में अभी सिवनी जिले वासियों को एक हफ्ते और इंतजार करना होगा। पेंचवेली एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटनेंस इंदौर में होगा। वहीं इंड मेंटेनेंस नैनपुर में किया जाएगा। इसके अलावा इस ट्रेन का कामर्शियल स्टॉपेज केवलारी, भोमा में दिया गया है। शेष शेड्यूल आना बाकी है।

यह भी पढ़ें

हॉस्पिटल के डिलीवरी वार्ड में बिस्तर पर कान के पास बैठा था सांप, नर्स को डसा..


दूसरी तरफ रेलवे बोर्ड द्वारा सिवनी-बैतूल पैसेंजर ट्रेन को भी चलाने का निर्णय लेते हुए शेड्यूल जारी किया गया है। हालांकि इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल को नए रैक की जरूरत पड़ेगी। अब तक पेंचवैली एक्सप्रेस के ही रैक का इस्तेमाल सिवनी-बैतूल पैसेंजर के परिचालन में किया जाता था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News