प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर लीकेज देख भडक़े सीएमएचओ, दुरुस्त कराने दिए निर्देश

By
—
On:
Follow Us


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जन सामान्य को सलाह दी है कि वे वर्षा ऋतु में विशेष सतर्कता बरतें। खेतों में कार्य करते समय जूते-मोजे पहनें, गहरे रंग के कपड़े पहने और हाथों में दस्ताने लगाएं। झाडिय़ों, पुआल के ढेर, लकड़ी के ग_र आदि स्थानों में काम करने से पहले वहां डंडे या लाठी से हल्का प्रहार करें। उन्होंने अंधेरे में टॉर्च का उपयोग करें और बच्चों को बिना देखरेख खुले स्थानों पर न भेजने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने, झाडिय़ाँ काटने और कूड़ा-कचरा हटाने, घरों की दीवारों में मौजूद दरारें बंद करने की सलाह भी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो जाए तो बिना घबराए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचे। घाव को चाकू से काटना, चूसना या उस पर कोई रसायन लगाना अत्यंत हानिकारक हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक, टोना-टोटका या तांत्रिक क्रियाओं में समय न गंवाएं। सर्पदंश ग्रसित व्यक्ति को यथाशीघ्र अस्पताल ले जाएं। यदि संभव हो तो सांप का रंग, लंबाई या कोई चित्र याद रखें लेकिन उसे मारने या पकडऩे का प्रयास न करें, क्योंकि इससे खतरा और बढ़ सकता है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News