फिल्म एक्ट्रेस के साथ ट्रेन में लूटपाट की कोशिश, विरोध करने पर मारा मुक्का | mp news Attempted robbery with film actress jyotsana tamrakar on train punched her when she resisted

By
On:
Follow Us


वीडियो में ज्योत्सना ने बताया कि जब ट्रेन कटनी जंक्शन के पास आउटर पर खड़ी थी। तभी एक युवक आया। उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। वह ट्रेन में चढ़ गया, फिर मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश करने लगा। एक्ट्रेस ज्योत्सना ताम्रकार हिम्मत दिखाते हुए जब उसका हाथ पकड़ लिया तो हमलावर ने उसके चेहरे पर, आंखों के नीचे मुक्का मारकर घायल कर दिया और मौके से भाग निकला।

रेलवे में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना से ट्रेन के मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। एक्ट्रेस ने बताया कि ट्रेन के दूसरे डिब्बों में भी चोरी की घटनाएं हुई हैं। जिससे ये स्पष्ट होता है कि ये काम किसी अकेले आदमी का नहीं बल्कि एक समूह का है। हालांकि, एक्ट्रेस ने तुरंत ही रेलवे हेल्पलाइन नंबर का कॉल करके मामले की शिकायत की, लेकिन न मौके पर पुलिस पहुंची न ही की कोई कार्रवाई हुई। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस पूरे मामले जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप ने जानकारी मे बताया कि घटना के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है जिस पर आगे जानकारी प्राप्त करके विधि संगत कार्रवाई की जाएगी



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News