‘बकरा’,‘बिल्ली’ ने किया व्यापारी का अपहरण… | mp news 4 miscreants caught who kidnapped businessman from his shop

By
—
On:
Follow Us


व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक 60 साल के उम्मेद सिंह निवासी श्रद्धा श्री कॉलोनी ने 18 जून को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 जून की दोपहर वे अपनी दुकान (ठाकुर बाड़ी रिपेयर, देवास नाका) पर बैठे थे। इसी दौरान राजेंद्र जाट और उसके साथी ऑटो से पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जबरन ऑटो में डालकर ले गए और रास्ते भर पीटते हुए सुनसान स्थान पर छोड़ा। मारपीट के दौरान आरोपी राजेन्द्र ने धमकी दी कि 15 लाख रुपए नहीं दिए तो जान से खत्म कर देंगे। गंभीर चोटों के कारण व्यापारी मौके पर ही बेहोश हो गया। राहगीरों ने उठाकर पानी पिलाया और उसे खजराना थाने ले गए, जहां से उन्हें लसूड़िया थाने रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया।

यह भी पढ़ें

शादी के दो दिन बाद मायके जाने लगी दुल्हन तो दूल्हे ने बुलाई पुलिस और फिर..

indore

सीसीटीवी और मुखबिर ने खोली साजिश की परतें

अधिकारियों ने एसीपी विजयनगर आदित्य पटले के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। लसूडि़या थाना प्रभारी तारेश सोनी और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे ऑटो और आरोपियों की पहचान हो पाई। सूचना के आधार पर आरोपी प्रवीण, अजय उर्फ बकरा, सोनू उर्फ कद्दू, अवधेश उर्फ गोली को पकड़ा। इनसे वारदात में प्रयुक्त दोनों ऑटो रिक्शान भी जब्त हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजेन्द्र जाट, पंकज बिल्ली और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर व्यापारी को किडनैप किया था। राजेन्द्र फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News