बांदा में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने उसके साथ बलात्कार किया।

एसपी ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस दल गठित किया गया। पुलिस दल ने आरोपी को घेर लिया लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी दोनों पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गया।’’
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News