बागेश्वर धाम हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन! अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई, होमस्टे और ढाबों को किया सील |

By
On:
Follow Us

छतरपुर: Bageshwar Dham Accident:  जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में हाल ही में एक दीवार गिरने की घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खुद मोर्चा संभालते हुए घटनास्थल का दौरा किया और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।

Read More : Drunk Woman Viral Video: नशे में धुत महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा! नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, वीडियो हुआ वायरल

Bageshwar Dham Accident:  करीब दो घंटे तक चली इस संयुक्त कार्रवाई में प्रशासन और पुलिस की टीम ने बागेश्वर धाम मंदिर के आसपास बने अस्थायी और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। प्रशासन ने पॉलिथीन की दीवारों, अस्थायी ढाबों, होमस्टे और रेस्टोरेंटों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन होमस्टे और ढाबों में क्षमता से अधिक लोगों को ठहराया गया था उन्हें सील कर दिया गया है।

Read More : MP Police Reel Ban: अब वर्दी में रील बनाना पड़ेगा भारी! DIG ने जारी किया सख्त आदेश, सिविल ड्रेस में भी रील नहीं बना सकेंगे पुलिसकर्मी

Bageshwar Dham Accident:  कार्रवाई के दौरान एक मिष्ठान भंडार और एक रेस्टोरेंट से घरेलू उपयोग के तीन एलपीजी सिलेंडर भी जब्त किए गए जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते पाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद कलेक्टर और SP ने किया जिन्होंने क्षेत्र का मुआयना कर सुरक्षा उपायों और नियमों के पालन की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News