बाजार में प्रमाणित के नाम पर बिक रहा अप्रमाणित बीज, दाम भी मनमाने, नहीं की जा रही जांच

By
—
On:
Follow Us


दूसरे शहरों से लाना बता रहे बीज
जिन व्यापारियों के पास पुराना सोयाबीन रखा है वह दूसरे शहरों से बीज लाने की बात कहकर बेच रहे हैं। इसमें यह भी आशंका जताई जा रही है कि व्यापारी सिर्फ बोरियां प्रिंट कराकर मंगा रहे हैं और सोयाबीन यहीं से पैक किया जा रहा है। इसके बाद इसकी जांच कृषि विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। अधिकांश बीज विक्रेता किसानों को पक्के बिल भी नहीं दे रहे हैं। यदि बीज खराब निकलता है, तो किसान विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं कर पाएंगे।

प्रमाणित बीज की बोरी पर होते हैं दो टैग
अधिकारियों के अनुसार प्रमाणित बीज की बोरियों पर दो टैग लगे होते हैं, जिसमें एक कंपनी का और एक बीज प्रमाणीकरण का होता है, तब यह बीज प्रमाणित माना जाता है। सिर्फ कंपनी के एक टैग से बीज को प्रमाणित नहीं कहा जा सकता है।

की जाएगी जांच
बीज विक्रेताओं के यहां जांच की जाएगी और प्रमाणित बीज न मिलने पर कार्रवाई करेंगे। जिन बोरियों पर सिलाई के साथ दो टैग लगे होते हैं, वही प्रमाणित बीज माना जाता है। साथ ही उसके साथ पक्का बिल भी दिया जाना चाहिए।
डीएस तोमर, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, बीना



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News