बुलंदशहर में करंट लगने से ढाबा संचालक और कर्मचारी की मौत

By
On:
Follow Us


उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने के कारण करंट लगने से एक ढाबा संचालक और उसके कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के संचालक सुमित (46) और उसके कर्मचारी हरीश (44) की ढाबे के पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News