भैंस चोरी से तंग ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर किया हंगामा, जाम में एंबुलेंस तक फंसी |

By
On:
Follow Us

छतरपुर: Chhatarpur News: छतरपुर में भैंसों की चोरी करने वाले गिरोह से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने छतरपुर शहर के मुख्य चौबे तिराहा पर ट्रैक्टरों को बीच में अड़ाकर जाम लगा दिया जिसकी वजह से कानपुर-सागर NH 86 पर लगभग आधे घंटे से ज़्यादा समय तक जाम रहा और तीनों तरफ भारी संख्या में गाड़ियों की लगभग 2 किलोमीटर तक लंबी कतार दिखाई दी।

Read More : बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 अगस्त से लागू होगा नया नियम, प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

Chhatarpur News: एक दर्जन से ज़्यादा गाँवों से इकट्ठा हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए प्रदर्शन भी किया और बताया कि कैसे उनके इलाकों से रात में पिकअप वाहनों में चोरों द्वारा भैंसों को चोरी करके ले जाया जाता है, और उन्हें रोकने या पीछा करने पर ग्रामीणों पर फायरिंग भी की जाती है। इन सब घटनाओं की रिपोर्ट ग्रामीण लगातार शहर के कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया जिसकी वजह से ग्रामीणों ने यह बड़ा जाम लगा दिया।

Read More : नाम अभिषेक..निकला जीशान! ड्रग्स देकर युवतियों को बनता था हवस का शिकार, मोबाइल में कई लड़कियों से चैटिंग के सबूत मिले

Chhatarpur News: काफ़ी देर तक सिटी एसपी अरुण कुमार सोनी ग्रामीणों को समझाते रहे और जल्दी ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। इस जाम में सैकड़ों बड़े वाहनों के साथ-साथ कुछ एंबुलेंसें भी काफ़ी देर तक फंसी रहीं। फिलहाल जाम खोल दिया गया है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News