मंदिर हसौद में कर्मचारी की हत्या के बाद पंप में लूटपाट की वारदात.. देर रात 2 बजे पहुंचे थे आरोपी, देखें CCTV की तस्वीर |

By
On:
Follow Us

Mandir Hasaud Crime News: रायपुर: राजधानी रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में इन दिनों कई बड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें लूटपाट, हत्या और रेप जैसे मामले शामिल है। ताजा मामला राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके का है, जहां कुछ युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पंप के एक कर्मचारी की हत्या के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

READ MORE: CG Vidhan Sabha Award: उत्कृष्ट विधायक सम्मान मिलने पर भावुक हुईं भाजपा विधायक भावना बोहरा, कहा- जनता के भरोसे से पहुंची विधानसभा तक

Mandir Hasaud Crime News: जानकारी के मुताबिक थाना इलाके के उमरिया के पेट्रोल पंप में देर रात कुछ युवक पहुंचे थे। उन्होंने लूटपाट के दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी की हत्या कर दी। उन्होंने दो कर्मियों पर चाकूओं से हमला किया था, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कितनी रकम की लूटपाट की है, यह पता नहीं चल सका है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी शुरू की। हत्यारों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए फोरेंसिक और डॉग स्वायड की टीम का सहारा ले रही है।

प्रश्न 1: मंदिर हसौद के उमरिया पेट्रोल पंप में क्या हुआ?

उत्तर: कुछ युवकों ने देर रात पेट्रोल पंप पर लूट की और दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई।

प्रश्न 2: क्या आरोपियों की पहचान हो पाई है?

उत्तर: आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं और पुलिस उनकी पहचान फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की मदद से कर रही है।

प्रश्न 3: पुलिस ने अभी तक क्या कार्रवाई की है?

उत्तर: पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News