मध्यप्रदेश के एक जिले के महुआ की डिमांड लंदन में, जानिए इस जिले के बारे में

By
On:
Follow Us

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) वन संपदाओं के मामले किसी से कम नहीं है। इस प्रदेश के कई जिलों की वन संपदाओं की डिमांड खूब रहती है। इसी क्रम में हालही में प्रदेश के एक जिले के महुआ की डिमांड लंदन से सामने आई है।

दरअसल, उमरिया जिले में उत्पादित होने वाले महुए की डिमांड लंदन से आई है। हालही में लघुवनोपज संघ और लंदन की फारेस्ट कंपनी ओ फारेस्ट (O Forest) के बीच इस संबंध में एक एमओयू भी हुआ है। इस एमओयू (MOU) के तहत 110 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से लंदन की फारेस्ट कंपनी ओ फारेस्ट (O Forest) के द्वारा उमरिया का महुआ खरीदा जाएगा।

MOU में मौजूद रहे ये सभी

उमरिया जिले का महुआ लंदन की कंपनी के द्वारा खरीदने को लेकर हालही में एमओयू (MOU) हुआ। इस दौरान मौके पर लघु वनोपज संघ उमरिया के साथ कलेक्टर उमरिया डा केडी त्रिपाठी और वनमण्डलाधिकारी मोहित सूद के साथ-साथ कंपनी के प्रतिनिधियों में ओ फारेस्ट कंपनी के डायरेक्टर अनिल पटेल, वैज्ञानिक डॉ सैम सैम रजिया के मध्य एमओयू (MOU) हुआ।

कितना महुआ खरूदेगी लंदन की कंपनी?

जानकारी के अनुसार, यह कंपनी एमओयू (MOU) के तहत उमरिया का 100 टन महुआ खरीदेगी। कंपनी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन और वन अमले के साथ ग्राम मगर धरा, अचला तथा करकेली में महुआ संग्राहकों से मुलाकात की और जानकारी प्राप्त की।

महुआ संग्राहकों को दी गई अहम जानकारियां

अनुविभागीय अधिकारी वन कुलदीप त्रिपाठी ने महुआ संग्राहकों से नेट के माध्यम से संग्रहण करने और सोलर पैनल से महुआ सुखाने की तकनीक की भी जानकारी मौके पर दी। जिससे महुआ में दाग नही लगे और इसके साथ ही पैकेजिंग की भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर क्रषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, वन यूनियन भोपाल से आये अधिकारी भी उपस्थित रहें।

 

ये भी पढ़िए-

जानिए, CM की लाड़ली बहना योजना-2023 में किन महिलाओं को मिलेंगे 1000 रूपये?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News