मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us

जबलपुर, 12 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर में डेढ़ साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर पुलिस ने 35 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को धामपुर थाना क्षेत्र के कांचघर इलाके की है तथा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धामपुर थाने की प्रभारी निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तब आरोपी युवक एक कोने में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

थाना प्रभारी के मुताबिक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और मामा घर बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि आरोपी बालिका के साथ गलत हरकत कर रहा है। बच्ची के परिजनों को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला।

मार्को के अनुसार इस घटना के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी है और पुलिस ने आरोपी पुष्पराज उफ राज खरे को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News