मध्यप्रदेश के राजगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच घायल

By
—
On:
Follow Us

राजगढ़ (मप्र), 13 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर पचोर के देहरी जोड़ के पास ओवरब्रिज पर एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ।

पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि कार देहरी जोड़ ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मुकेश बारेला (28) और देवेंद्र बारेला (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों का पचोर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया और फिर उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बामनिया ने बताया कि कार में सवार सभी लोग गुना जिले के बमोरी के मैदा और माना गांव के निवासी थे और वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बड़वानी के पानसेमल से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र खारी

खारी

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News