मध्यप्रदेश में एक साथ 6 सिस्टम एक्टिव, एमपी में 7 दिन टूटकर बरसेंगे बादल | heavy rain warning in mp seven day expect 20 21 22 23 24 25 26 june in mnany district

By
On:
Follow Us


800 फीट ऊंचाई से बरसे बादल

राजधानी में बादलों की न्यूनतम ऊंचाई 800 फीट तक रही। हवा, बादल, बौछारों के कारण शहर के तापमान में तेजी से गिरावट हुई। दिन में बादलों के साथ-साथ रिमझिम फुहारें पड़ीं। ऐसे में पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री पर पहुंच गया। 105 दिनों बाद शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा है, इसके पहले 6 मार्च को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया था। 25.6 डिग्री तापमान के साथ दिन में इंदौर सबसे ठंडा रहा। जबकि रातें भी सुकून देने वाली रही। रात में पारा 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

सिस्टम सक्रिय, अब झमाझम

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया, अभी 6 सिस्टम सक्रिय हैं। इससे नमी बनी हुई है। अभी झारखंड के पास लो प्रेशर एरिया बना है। दिशा उत्तर पूर्व की ओर है। राजस्थान में भी हवा का चक्रवात बना है। एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं। अब मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में सप्ताहभर तक 20-21-22-23-24-25-26 को लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 जून से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। जिसके चलते कहीं मूसलाधार बारिश होगी, तो कहीं तेज बारिश का दौर चलेगा।

मालवा में भारी बारिश, नीमच में दो बाइक सवार बहे, शिवपुरी में 2 मरे

मालवा में बारिश से नदी-नाले उफनने लगे। नीमच में उफनती पुलिया पार करते 2 बाइक सवार बह गए, जिन्हें बचाया। ग्वालियर में चलती कार पर पेड़ गिर गया, जिसमें कार सवार बैंक मैनेजर अनीश सक्सेना घायल हो गए। शिवपुरी के देवरी सिनावल में बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। दो गंभीर हैं।

कहां कितनी बारिश

रतलाम- 19 एमएम
इंदौर- 12 एमएम
सीधी- 9 एमएम
भोपाल- 5 एमएम

यहां अधिकतम पारा

इंदौर- 25.6
रतलाम- 26.2
पचमढ़ी- 27.2
गुना- 29.3
भोपाल -30 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) ये भी पढ़ें: घूमना है तो, मध्यप्रदेश सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन, यहां आए तो दुनिया भूल जाएंगे आप



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News