मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मी के भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By
On:
Follow Us

ग्वालियर, 25 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने वाले एक आदतन अपराधी को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक कृष्णपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गौरव तोमर (30) और तीन अन्य ने बृहस्पतिवार देर रात बहोड़ापुर इलाके में एक हेड कांस्टेबल के भाई राम स्वरूप तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

सीएसपी ने कहा, ‘गौरव तोमर को सुबह करीब चार बजे शंकरपुर में एक मोटरसाइकिल पर देखा गया। जब पुलिस उसके पास पहुंची, तो उसने गोली चला दी। हमारी ओर से जवाबी गोलीबारी में उसके पैर में चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।’

अधिकारी ने बताया कि उसके तीन साथियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के अनुसार गौरव तोमर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और मृतक राम स्वरूप तोमर से उसका संपत्ति विवाद था।

भाषा सं दिमो जोहेब

जोहेब

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News