मनरेगा : मजदूरी में कटौती, पूरी मेहनत के बाद भी श्रमिकों को नहीं मिलते निर्धारित 261 रुपए

By
On:
Follow Us


इस वर्ष एक लाख से अधिक को मिला रोजगार

इस वर्ष अब तक जिले में एक लाख 19 हजार 794 लोगों को रोजगार दिया गया है। अनूपपुर विकासखंड में 19 हजार 601, जैतहरी में 28 हजार 502, कोतमा में 13 हजार 455 एवं पुष्पराजगढ़ विकासखंड में 58 हजार 236 मजदूरों को रोजगार दिया गया। वर्ष 2023 में जिले में एक लाख 83 हजार 468 लोगों को रोजगार दिया गया जिसमें अनूपपुर विकासखंड में 30622, जैतहरी में 47492, कोतमा में 22315 एवं पुष्पराजगढ़ विकासखंड में 83029 लोग शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2024 में 1 लाख 82 हजार 425 लोगों को रोजगार मिला, अनूपपुर विकासखंड में 30 हजार, जैतहरी में 47 हजार 742, कोतमा में 21 हजार 866 एवं पुष्पराजगढ़ विकासखंड में 82 हजार 726।

बीते वर्ष 17 मजदूरों को महाराष्ट्र से कराया गया था मुक्त

ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार तथा मजदूरी राशि पर्याप्त न मिलने के कारण ग्रामीण महानगरों की ओर पलायन करते हैं। बीते वर्ष पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम बहपुर के 17 मजदूर महाराष्ट्र मजदूरी करने गए थे जहां कार्य कराने वाले कंपनी ने उन्हें बंधुआ मजदूर के रूप में बंधक बना लिया था। ग्रामीण लोकनाथ ने पुलिस में पिता सहित 16 अन्य लोगों को महाराष्ट्र में बंधक बना लिए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद अमरकंटक पुलिस ने महाराष्ट्र से सभी 17 मजदूरों को मुक्त कराते हुए वापस लाया था।

यह बात सही है कि जितनी मजदूरी राशि निर्धारित है उतनी दी नहीं जाती है। उपयंत्री से इस संबंध में बात की जाएगी और पूछा जाएगा की क्यों ऐसा हो रहा है। कार्य का पूर्ण मूल्यांकन क्यों नहीं किया जा रहा है। कोशिश रहेगी कि मजदूरों को ज्यादा से ज्यादा मजदूरी राशि मिल सके।

तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News