मप्र : भोपाल के केंद्रीय कारागार के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

By
—
On:
Follow Us

भोपाल, 29 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय कारागार के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ 58 वर्षीय एक महिला प्रहरी की शिकायत पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भोपाल जोन-4 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदर्श कांत शुक्ला ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि महिला प्रहरी ने शुक्रवार रात में गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि रात्रि गश्त के दौरान जेलर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शुक्ला ने बताया कि जेलर शासकीय कर्मचारी हैं, इसलिए उनके विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘उनसे पूछताछ की जाएगी और डीएनए नमूने भी एकत्र किए जाएंगे।’

पुलिस के मुताबिक महिला प्रहरी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे जेल परिसर में गश्त के दौरान जेलर से उसकी मुलाकात हुई थी और इसी दौरान जेलर ने कथित तौर पर अश्लील बातें कीं तथा जबरन शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने जेल परिसर पहुंचकर कथित घटनास्थल का निरीक्षण किया है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रिकॉर्ड और घटना के समय मौजूद कर्मचारियों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

मरावी अगस्त 2024 से भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ हैं। इससे पहले वह उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

भाषा

ब्रजेन्द्र नेत्रपाल रवि कांत

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News