AI Fake Lion Photo एक ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए देश में डिजिटल क्रांति लाने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर इसके दुरुपयोग के मामले भी सामने आने लगे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के पानवा गांव से सामने आया है, जहां AI तकनीक का गलत इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
अफवाह से पूरे गांव में दहशत
दरअसल, यहां एक 14 साल का नाबालिग ने सोशल मीडिया पर बब्बर शेर की AI से बनी झूठी पोस्ट वायरल कर दी। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग गांव में बब्बर शेर आने की सूचना से दहशत में आ गए। इतना ही नहीं लोग अपने घरों के दरवाजे भी बंद कर दिए और यहां तक कि सारे घरों के दरवाजे बंद हो गए वही किसान भी घबरा गए। इस दौरान पानवा गांव में शेर आने की अफवाह से दहशत फैल गई वही रातभर घरों में लोग दुबके रहे।
काफी जांच के बाद हुआ खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही कसरावद एसडीएम अनिल जैन ने मामले को संज्ञान में लिया, जिसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई। सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच की। काफी जांच करने के बाद पता चला है कि ये फोटो हकीकत नहीं है इसे AI से बनाया गया है। जिसके बाद लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला की ये फोटो किसी और नहीं इसे एक 14 साल के नाबालिग ने मजाक में बनाया था। इस बात की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो पूरे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने जब नाबालिग से दबाव बना कर पूछताछ की तो 14 वर्षीय नाबालिग शिवम टूट गया और सच्चाई कबूल कर ली।
नाबालिग को वन विभाग ने दी समझाइश
नाबालिग ने वन विभाग के रेंजर को बताया कि मजाक मजाक में AI से शेर की फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने नाबालिग को सख्त हिदायत देकर फिलहाल छोड़ दिया है। ऐसी झूठी घटना के बाद कसरावद वन विभाग के अधिकारियों ने लोगो से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अफवाहों को पोस्ट नहीं करे।
