मलिश्का की मोहब्बत से नाराज था परिवार का मुखिया, मार दी गोलियां.. | mp news honor killing grand father killed grand daughter

By
—
On:
Follow Us


दूसरे समाज के लड़के से प्यार करती थी मलिश्का

पता चला है कि मलिश्का पहले अपने चाचा के साले सूरज कड़ेरा से प्यार करती थी। जब परिवार को उनके अफेयर के बारे में पता चला तो परिवार ने कुछ नहीं कहा क्योंकि दोनों के एक ही समाज के थे और रिश्तेदार भी थे। लेकिन बाद में मलिश्का गांव के ही सौरभ त्यागी नाम के युवक से प्यार करने लगी। जब मलिश्का के परिवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने आपत्ति ली। लेकिन मलिश्का नहीं मानी बेटी की जिद के आगे माता-पिता तो मान गए लेकिन दादा सिरनाम सिंह समाज और गांव में बदनामी सहन नहीं हुई और उसने मलिश्का की हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें

राजा से पहले यहां होने वाली थी सोनम की शादी लेकिन फिर…

लड़के का पिता भी वारदात में शामिल

मलिश्का जिस लड़के से प्यार करती थी उसके पिता नरेन्द्र त्यागी को आरोपी दादा सिरनाम सिंह ने पहले भरोसे में लिया। सिरनाम ने उससे कहा कि मलिश्का पहले ही उसकी बदनामी करवा चुकी है और अब तुम्हारी बदनामी कराएगी। इसके बाद दोनों ने मलिश्का की हत्या की प्लानिंग की। सोमवार की रात दादा सिरनाम मलिश्का को लेकर गांव के बाहर पहुंचा और सिर व गले के बिल्कुल पास से तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर वहां से भाग निकला। सिरनाम को हत्या कर भागते वक्त गांव के ही एक व्यक्ति ने देख लिया था।

यह भी पढ़ें

सोनम ने राजा को मारने का सिग्नल दिया और जैसे ही खून देखा तो…

झूठी कहानी का पर्दाफाश

पोती मलिश्का की हत्या करने के बाद आरोपी दादा सिरनाम सिंह ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमीन विवाद में हत्या करने की झूठी कहानी रची थी लेकिन उसकी ये कहानी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। पुलिस की पूछताछ में मलिश्का के माता-पिता ने दादा सिरनाम के गुनाह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी सिरनाम ने भी जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने सिरनाम के साथ वारदात में शामिल नरेन्द्र त्यागी को भी गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News