महाराष्ट्र: महालक्ष्मी एक्सप्रेस के डिब्बे से धुआं निकलने के बाद यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं

By
On:
Follow Us


ठाणे, 28 जुलाई कोल्हापुर से मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कर्जत के पास मंगलवार सुबह धुआं निकलने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर कर्जत के मंकी हिल खंड में हुई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, धुआं संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण उठा था। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित डिब्बे की जांच की जिसके बाद ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई। कर्जत जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण मटकर ने कहा, ‘‘इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’
अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन के कर्जत स्टेशन से जाने का समय सुबह पांच बजकर 30 मिनट है, लेकिन इस घटना के कारण इसके रवाना होने में देरी हुई।

अधिकारियों द्वारा डिब्बे की जांच और आवश्यक कार्रवाई किए जाने के बाद ट्रेन सुबह छह बजकर 15 मिनट पर रवाना हुई।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News