इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) – बड़वानी, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और 50-60 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट (Yellow Alert)– भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, इदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजा से पहले यहां होने वाली थी सोनम की शादी लेकिन फिर…
वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
वर्तमान में गुजरात एवं उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबद्ध ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण दिशा की और झुका हुआ है। इस मौसम प्रणाली से एक द्रोणिका झारखंड तक बनी है, जो मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से होते हुए जा रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में जम्मू के आसपास बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के चलते वातावरण में नमी आ रही है और मध्यम से भारी बारिश का दौर बना हुआ है।











