मिनी रत्न NCL: दुधिचुआ की संगिनी ने बैगा परिवारों को बांटी मच्छरदानियां

By
On:
Follow Us

मिनी रत्न (Mini Ratna) NCL के दुधिचुआ (Duddhichua) क्षेत्र की संगिनी महिला समिति की महिलाओं ने बैगा बस्ती में मच्छरदानी वितरित की। ये मच्छरदानियां स्थानीय 120 बैगा परिवारों को वितरित की गई। मच्छरदानियों का वितरण संगिनी महिला समिति की अध्यक्ष किरन झा के नेतृत्व में किया गया।

दरअलस, इन दिनों काफी तेजी से मच्छरो की संख्या हर जगह बढ़ रही है। इसलिए बैगा बस्ती में रहने वाले बैगा परिवारों को मच्छरो से बचाव के लिए इस जरूरत की सामग्री को मिनी रत्न NCL की दुधिचुआ की संगिनी की महिलओं द्वारा वितरित किया गया।

ये रही उपस्थित

मिनी रत्न NCL की दुधिचुआ की संगिनी की महिला समिति के इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड–13 की पार्षद लालसा यादव द्वारा आभार प्रकट किया गया। मौके पर संगिनी महिला समिति से सीमा त्यागी, प्रीति चोपड़ा, अर्चना गौतम, जया कुमार, सरिता सिंह एवं योगिता भंडारी उपस्थित रही।

 

ये भी पढ़िए-

महदेइया में भी कोयले में मिलावट का खेल: माफिया बिजली कंपनियों को लगा रहा चूना?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News