मुझे भी मार डालो… जब चीख उठा सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी | Sonam Raghuvanshi’s brother Govind Raghuvanshi screamed at the journalists

By
—
On:
Follow Us


शिलांग पुलिस की एक टीम 17 जून को इंदौर आई थी। टीम देवास नाका के उस फ्लैट पर पहुुंची, जहां सोनम राजा की हत्या के बाद रुकी थी। शिलांग पुलिस के अधिकारियों ने राजा रघुवंशी के परिजनों से भी दो घंटे पूछताछ की। राजा के दोनों भाई- सचिन व विपिन, उनकी मां उमा रघुवंशी से पहली बार सोनम से मिलने से लेकर शादी और विदाई तक के दौरान के उसके आचार-व्यवहार की जानकारी ली।

18 जून को शिलांग पुलिस के अधिकारी सोनम रघुवंशी के मायके पहुंची और घर में सभी परिजनों से पूछताछ के अलावा उसके सामान को भी खंगाला। गोविंद के ऑफिस और उनके गोदाम की भी तलाशी ली। 19 जून को शिलांग पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच थाने पर संबंधित लोगों को पूछताछ करने के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें

बहन के लिए मांगी मौत की सजा, राजा की मां के गले मिलकर फूट फूट कर रोया सोनम रघुवंशी का भाई

राजा रघुवंशी केस पर देशभर की मीडिया की नजरें हैं। रोज दर्जनों पत्रकार और फोटोग्राफर इस मामले में ताजा अपडेट आते ही राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के परिजनों से बात करने दौड़ पड़ते हैं। कुछ दिनों पहले घर में टूटफूट के बाद राजा रघुवंशी के परिजनों से मीडिया से बात करने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था। सोनम रघुवंशी के परिजनों ने भी मीडिया से दूरियां बना लीं थी लेकिन उसका भाई गोविंद रघुवंशी पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दे रहा था। अब वह भी मीडिया से परेशान हो उठा है।

चीखते हुए बोला कि मुझे भी मार डालो

अभी तक धैर्य दिखा रहा सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी एकाएक पत्रकारों पर झल्ला उठा और चीखते हुए बोला कि मुझे भी मार डालो। केस से संबंधित लगातार सवालों से परेशान होकर गोविंद रघुवंशी मीडिया से बोला-

… बात नहीं हुई थी… जान लोगे क्या मेरी आप लोग… मीडिया वाले जान लोगे क्या मेरी इतना बता दो…आपसे निवेदन है, आप मेरी जान लेना चाहते हो…



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News