‘मेरा राजा लौटकर आएगा’…भावुक हुई मां, बोलीं- बेटे को खोने का दर्द…वो सब देख रहा | Raja Raghuwanshi Murder Case My Raja will return emotional mother said pain of losing my son he is watching everything

By
—
On:
Follow Us


राजा मुझे पुकार रहा- उमा रघुवंशी

मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा ने भावुक होते हुए कहा कि मुझे ऐसा महसूस होता है कि मेरा राजा मुझसे बात कर रहा है। वह मुझे पुकार रहा है। आवाज दे रहा है…मगर वह दिखाई नहीं दे रहा। मेरा दिल तो कहता है कि वह कहीं नहीं गया है। वह सबकुछ देख रहा है। वो लौटकर जरूर आएगा।

सोनम ने ही राजा को मौत के घाट उतारा

राजा की मां का आरोप है कि सोनम ने ही उनके बेटे को मौत के घाट उतारा है। सोनम बोलेगी, जरूरी बोलेगी। मेरी आत्मा कहती है कि वह सच बताएगी कि मेरे बेटे को क्यों मारा गया। मैं भगवान से प्रार्थना नहीं, बल्कि बद्दुआ मांग रही हूं। जैसे मेरा बेटा गया है, वैसे ही उनके बच्चे भी जाएंगे। तब उन्हें समझ आएगा बेटे को खोने का दर्द क्या होता है।

मेरे बेटे को इंसाफ जरूर मिलेगा

राजा की मां ने सवाल उठाया है कि इनके मां-बाप ने कैसे संस्कार दिए कि उन्होंने मेरे बेटे की जान ले ली। उमा का कहना है कि चाहे इंसाफ ऊपर जाकर हो या धरती पर हो। मगर मेरे बेटे को इंसाफ जरूर मिलेगा। वहीं उन्होंने एक दावा किया है कि 22 मई को सोनम की भाभी से बात हुई थी। उन्हें सबकुछ सच पता है। वह चाहेंगी तो सच बाहर आ सकता है।

इधर, राजा ने कहा कि मेरा राजा कमजोर नहीं था। उसने जो दर्द सहा, वह अब दूसरों तक पहुंचेगा। मैं जानती हूं वो मेरी आत्मा के पास है, वो मुझे देख रहा है, और एक दिन इंसाफ जरूर होगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News