रतलाम में 100 से अधिक आदिवासी छात्र समस्याओं को लेकर 25 किलोमीटर पैदल चले

By
—
On:
Follow Us

रतलाम, 28 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के बाजना स्थित सरकारी एकलव्य आवासीय विद्यालय के 100 से अधिक आदिवासी छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को जिला कलेक्टर से मिलने 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने उन्हें करीब 25 किलोमीटर चलने के बाद रोक लिया।

छात्रों ने पेयजल, गणवेश और मेस में भोजन की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें कीं। इसके बाद एसडीएम अर्ची हरित, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा और जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय ने उनकी समस्याएं सुनीं।

जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत की अध्यक्षता में समिति गठित की है। समिति को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यह समिति वह भोजन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षकों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जांच करेगी।

प्रशासन ने प्रभारी प्राचार्य अविनाश साहू और बालिका छात्रावास की अधीक्षिका आंचल को हटा दिया है।

साहू की जगह लखनलाल शास्त्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News