राजस्थान: कोटा में बारिश के कारण मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत

By
On:
Follow Us


राजस्थान में कोटा के एक गांव में मंगलवार को बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बुढ़ादीत थानाक्षेत्र के झाड़ गांव निवासी खेमराज मीणा (70) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, खेमराज अपने घर में चारपाई पर बैठे थे कि तभी अपराह्व करीब एक बजे मकान की एक दीवार उनके ऊपर गिर गई।
थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पास में मौजूद खेमराज के बेटे धनराज पर सीमेंट की एक परत आ गिरी, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि खेमराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News