राजा रघुवंशी की अर्थी पर मां-पिता का विलाप भी सोनम को सुनाता रहा प्रेमी, मोबाइल पर करता रहा कॉल | Lover kept telling Sonam the lamentation of Raja Raghuvanshi’s parents

By
—
On:
Follow Us


29 साल के राजा रघुवंशी 11 मई को इंदौर में ही विवाह बंधन में बंधे थे। पत्नी सोनम के साथ वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए लेकिन 23 मई को दोनों गायब हो गए। 2 जून को राजा की लाश मिली। 9 जून को शिलांग पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज ने राजा रघुवंशी की हत्या करवाई थी। सोनम और राज सहित हत्याकांड के सभी 5 आरोपी गिरफ़्तार हो चुके हैं।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नित नए मोड़ सामने आ रहे हैं। केस में एक और हृदय विदारक खुलासा हुआ है। केस की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के अनुसार पति की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी इंदौर आ गई और यहीं रहकर राज कुशवाह से राजा रघुवंशी के परिजनों की गतिविधियों की जानकारियां लेने लगी। उसका प्रेमी मोबाइल पर सभी अपडेट देता रहा। राज कुशवाह ने राजा का शव आने पर घर में मां पिता का विलाप भी सोनम को मोबाइल पर सुनाया।

यह भी पढ़ें : मुझे भी मार डालो… जब चीख उठा सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी
बता दें कि राजा रघुवंशी का शव शिलांग से 4 जून को इंदौर लाया गया था। तब राज कुशवाह का भेद नहीं खुला था। राजा रघुवंशी के अंतिम संस्कार के लिए उसने ही कफन, फूल आदि की व्यवस्था की थी। एक ओर वह राजा के परिजनों का ढाढस बंधा रहा था, दूसरी ओर सोनम को मोबाइल पर कॉल कर उनकी हर गतिविधि के बारे में बता रहा था। अंतिम संस्कार के समय का उसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

अंतिम संस्कार के लिए राज ही कफन लाया

राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने भी इस बात की तस्दीक की कि अंतिम संस्कार के लिए राज ही कफन लाया था। उनका कहना है कि मैंने उसे हाथ में कफन लिए देखा था। वह कफन हाथ में रखे मेरे पीछे खड़ा था। तब मैं नहीं जानता था कि यही मेरे बेटे का कातिल है। अशोक रघुवंशी के अनुसार राज ने अंतिम संस्कार के समय भी सोनम को मोबाइल किया था। वह उसे पल पल की जानकारी दे रहा था।

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने भी राज कुशवाह की उस दिन की गतिविधियां बताई। उन्होंने कहा है कि कफन का सफेद कपड़ा उसके हाथ में रखा था। बाद में मैंने वीडियो देखा तो उसे पहचान लिया।

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी शादी के बाद हनीमून के लिए कामाख्या मंदिर दर्शन के 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु और फिर असम के गुवाहाटी पहुंचे। 22 मई को शिलांग के शिपारा होम स्टे में रुके। 23 मई को पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके 3 साथियों ने राजा की हत्या कर उसे खाई में फेंक दिया था। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मिली जिसके बाद शिलांग पुलिस ने तेजी दिखाई और 8-9 जून को सोनम रघुवंशी, उसके आशिक राज कुशवाह व तीन अन्य आरोपी युवकों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार कर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News