राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के बाद ‘मिस्ट्री गर्ल’ की एंट्री… | after Sonam ‘mystery girl’ enters Raja Raghuwanshi murder case

By
—
On:
Follow Us


दरअसल, राजा की मां उमा रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोनम की चार महिला मित्र थी। उन्हें सहेलियों को नाम तो याद नहीं है, मगर उन्होंने बताया कि सोनम उस महिला मित्र से भोपाल में मिल चुकी है। वह लड़की सोनम के साथ चौबीसों घंटे रहा करती थी। उन्होंने सहेली पर संदेह जताया है कि उसके पास मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां हो सकती हैं।

हालांकि, इंदौर पहुंची मेघालय पुलिस ने सोनम की दोस्त को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अब कई तरह के सवाल उठने शुरु हो गए हैं कि क्या यही लड़की तो सोनम की राजदार नहीं? बरहाल इस मिस्ट्री फ्रेंड से पूछताछ में ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा कि क्या सोनम की मदद उसने की थी या नहीं?

बता दें कि, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए पहले गुवाहाटी गए और फिर शिलॉन्ग चले गए थे। 23 मई से ही दोनों लापता थे। जिसके बाद 2 जून को राजा की लाश एक गहरी खाई से बरामद की गई थी। राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में सोनम को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News