रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: चचेरे भाई ने नाबालिक बहन के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

By
Last updated:
Follow Us

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भाई ने ही बहन की इज्जत लूट ली। आरोपी ने नाबालिग के साथ असामान्य हरकतें कीं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरी घटना जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर में अकेले रहने का मौका पाकर चचेरे भाई ने नाबालिग बहन के साथ अनैतिक कृत्य किया।

जब माता-पिता काम से घर लौटे तो पीड़िता ने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी चचेरे भाई को पनागर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News