लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार की जाएगी, सीएम का ऐलान | Ladli Behna Yojana 1500 will come in sisters account from Diwali 3000 will also start in 2028 cm mohan yadav big announcement

By
On:
Follow Us


जीतू पटवारी द्वारा लाडली बहना योजना को लेकर सरकार पर लगाए आरोपों और कोर्ट जाने वाले बयान पर पलटवार करत् हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कह रहे हैं कि, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाना चाहिए। कांग्रेस ने तो कभी महिला वर्ग की चिंता नहीं की। उनके शासनकाल में तो महिला अपराध ज्यादा बढ़े। कांग्रेस के कई नेतागणों के खिलाफ केस हैं और वे जमानत पर चल रहे है।

लाडली बहना पर सीएम की घोषणा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प पत्र में योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा की है। अब इसी घोषणा की ओर बढ़ते हुए दीपावली पर योजना की राशि की रकम बढ़ाकर 1500 रुपए बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यही नहीं, सीएम ने ये भी स्पष्ट किया कि, साल 2028 तक योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से लाडली बहनों के खाते में घोषणा के अनुरूप 3000 रुपए राशि ट्रांसफर की जाने लगेगी।

किसानों पर कुछ नहीं बोलती कांग्रेस- सीएम

सीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने किसानों के लिए भी कुछ नहीं कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के गेहूं को देश में सबसे ज्यादा एमएसपी राशि 2500 रुपये क्विंटल में खरीदा। कांग्रेस की सरकार में वर्ष 1956 में 94 रुपये गेहूं के दाम क्विटंल थे, जब दिग्विजय सिंह की सरकार थी तो साढ़े पांच सौ रुपएं क्विंटल पर सरकारी खरीदी होती थी। 55 वर्षों में सिर्फ 500 रुपए क्विंटल दाम बढ़े। भाजपा की सरकार में 20 वर्षों में दो हजार रुपये क्विंटल भाव बढ़ाए है।

किसानों को लाभ देने का प्रयास

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जन्म शताब्दी वर्ष पर हमारी सरकार कई काम करेगी। आठ घंटे से ज्यादा बिजली किसानों को खेतों में दी जा रही है। हम फूड इंडस्ट्री पर भी ध्यान दे रहे है, ताकि किसानों को भी इसका लाभ मिल सके।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News