लॉकअप के अंदर सोनम को हो रही घुटन…बार-बार मांग रही पानी | Sonam raghuwanshi news she is feeling suffocated inside lockup repeatedly asking for water

By
—
On:
Follow Us


जानकारी के मुताबिक, सोनम रघुवंशी की मौजूदा हालत को देखते हुए पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, उसके ऊपर 24 घंटे कैमरे से निगरानी की जा रही है। पुलिस के द्वारा उसे सलाह दी जा रही है कि वह सामान्य रहे। उसे खाना भी बाहर से ही मंगवाकर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि, राजा की हत्या के बाद गिरफ्तार होने के बाद से ही उसकी स्थिति ठीक नहीं है। इसके कारण पुलिस ने उसकी चौकसी बढ़ा दी है।

इधर, बुधवार को मेघालय पुलिस ने इंदौर पहुंचकर आरोपी सोनम के माता-पिता और भाई गोविंद से पूछताछ की। मेघालय पुलिस पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या को लव ट्रायंगल तक सीमित नहीं मान रहे हैं। पुलिस तमाम अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह सामान्य बात नहीं है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही वह (सोनम) अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल बैठी। हम इस हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। हमारे पास एक ठोस मामला है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News