लोगों की जान से खिलवाड़ का प्रयास, तालाब के पानी में कैमिकल डाल संक्रमण फैलाया

By
On:
Follow Us


कैमिकल की बोरी डाली पानी में
बिलपांक थाने की ग्राम पंचायत छत्री के गांव नयापुरा में यह मामला पांच दिन पुराना है। पिपलौदी ग्राम पंचायत के सरपंच ईश्वरलाल पिता बिजल वसुनिया ने बिलपांक पुलिस को बताया कि 14 जून की दोपहर करीब 12 बजे रतलाम के अर्जुननगर (दिलीपनगर) निवासी सलीम नामक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत के गांव पिपलौदी के नयापुरा भेरुजी तालाब में कैमिकल की बोरी डालकर इसके पानी को संक्रमित करके आम जनता के जान-माल से खिलवाड़ करने का प्रयास किया। युवक को कैमिकल की बोरी डालते हुए ग्रामीणों ने देख लिया है। इसके बाद वह वहां से चला गया।

गंभीर बीमारियां हो सकती है कैमिकल से
पानी में कैमिकल की मात्रा ज्यादा होने से इसका पीने में उपयोग करने से पेट संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती है। यही नहीं यह प्रदूषित और संक्रमित पानी कीडनी, लीवर आदि को भी खराब कर सकता है। इस पानी का उपयोग पशु करते हैं तो उनकी मौत भी हो सकती है। पिपलौदी के इस तालाब का पानी इस समय पशुओं के पीने के उपयोग में आ रहा है।

केस दर्ज कर लिया
सरपंच की शिकायत के बाद आरोपी सलीम निवासी दिलीपनगर के खिलाफ धारा 270, 271 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसने तालाब के पानी में कैमिकल डाली थी।
अय्यूब खान, टीआई बिलपांक



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News