वरिष्ठ भाजपा नेता ने कपड़ा कारोबारी को मारा चाकू, हालत गंभीर | criminal BJP leader knife attack at clothes businessman

By
—
On:
Follow Us


criminal BJP leader

criminal BJP leader : आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

भाजपा नेता व पूर्व एआइसी सदस्य ने तीन साथियों के साथ मिलकर कपड़ा व्यापारी से मारपीट कर चाकू से वार किया। पुलिस आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रुपयों के लेनेदेन को लेकर विवाद हुआ है।

criminal BJP leader
Photo- Patrika

criminal BJP leader : जांघ पर चाकू से वार

वारदात सोमवार रात की है। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि गोलबाजार गंगोत्री अपार्टमेंट निवासी सतीश कुमार जैन (55) कपड़ा व्यापारी हैं। वे सोमवार रात साढ़े नौ बजे यादव कॉलोनी, लेबर चौक में रहने वाले अपने भाई संजय कुमार के घर गए थे। वे वहां मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी भाजपा नेता व पूर्व एमआइसी सदस्य चक्रेश नायक साथियों रीतेश नायक उर्फ रिक्की, आयुष और पीयूष नायक के साथ वहां पहुंचा। सतीश से संजय के बारे में पूछा। सतीश कुछ कह पाते इससे पहले चारों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। उनकी जांघ पर चाकू से वार किया। उनकी मदद की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग गए। सतीष को कमर, पीठ, गाल, आंख और कलाई पर भी चोट आई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News