वेबफाई ने फिर ली पति की जान! महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, नाले के किनारे दफनाया शव

By
—
On:
Follow Us

MP News: बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खापा में प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को केसला थाना क्षेत्र के प्रूफ रेंज इलाके में ले जाकर नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए शव बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम खापा निवासी संदीप यादव (36) पिता भूरेलाल यादव पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों की शिकायत पर शाहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी सागर यादव (32) की गतिविधियों और उसके बयानों में विरोधाभास नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेम प्रसंग और पति की हत्या की साजिश का खुलासा किया।

नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दफनाया शव

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने अपने साथी प्रकाश यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव की मदद से शव को ठिकाने लगाया और केसला थाना क्षेत्र के प्रूफ रेंज इलाके में नाले के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर और केसला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैतूल पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पुलिस ने चिन्हित स्थान पर खुदाई कर संदीप यादव का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा भेजा गया है।

विस्तृत जांच शुरू कर दी गईः टीआई

शाहपुर थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। आरोपी पत्नी सागर यादव और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी साजिश, घटना में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका और साक्ष्य मिटाने के प्रयासों की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News