शक के घेरे में फंसे सोनम के परिजन, इंसाफ के लिए राजा रघुवंशी के भाइयों का बड़ा ऐलान | Sonam Raghuvanshi’s family under suspicion of Raja Raghuvanshi’s brothers

By
On:
Follow Us


राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग पुलिस के कई दल जुटे हुए हैं। एक टीम इंदौर में भी है जिसके तीन अधिकारी क्राइम ब्रांच ऑफिस में बैठकर राजफाश में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें

जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी

इधर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर के मामले में शिलांग पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ से उनके परिजनों ने असंतोष जताया है। राजा के भाई विपिन और सचिन का कहना है कि इस केस में ऐसा कुछ है जिसे छिपाया जा रहा है। सचिन रघुवंशी तो नार्को टेस्ट कराने की मांग पर अडे हुए हैं और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।

राजा के भाई विपिन का कहना है कि सोनम को इंदौर से गाजीपुर ले जानेवाला टैक्सी ड्राइवर कुछ न कुछ उगल सकता है। करीब 1 हजार किमी लंबे सफर के दौरान सोनम चुप बैठी रही हो, ये संभव नहीं है। टैक्सी में बैठे बैठे उसने जिसे भी फोन किया होगा, जो भी बातें कहीं होंगी, ड्राइवर ने जरूर सुना होगा लेकिन वह कुछ नहीं बता रहा।

यह भी पढ़ें

शिलांग से यूपी के गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी! पुलिस की पूछताछ में मिला यह जवाब…

शक के घेरे में सोनम के मां पिता

विपिन रघुवंशी ने टैक्सी ड्राइवर के साथ ही सोनम की मां से भी सख्ती से पूछताछ करने पर जोर दिया है। उनका कहना है सोनम के मां-पिता को उसके प्रेम संबंध की जानकारी थी। खासतौर पर सोनम की मां की भी कहीं ना कहीं गलती है।

नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात

दूसरे भाई सचिन रघुवंशी तो और मुखर हैं। वे नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं। सचिन का कहना है कि मैं नार्को टेस्ट की मांग करते-करते थक गया हूं। अब इसके लिए हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। सचिन ने तंत्र-मंत्र के लिए राजा की हत्या करने का शक जताया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News