शराब पीने रुपए नहीं दिए तो युवक पर हमला, फिर आरोपी खुद ही थाने के सामने पटक आए

By
On:
Follow Us


पुलिस के अनुसार बीएमसी के सर्जरी वार्ड में भर्ती कृष्णगंज वार्ड ग्वाली मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय दिनेश पुत्र गोपीलाल यादव ने अपने बयान में बताया कि वह नगर निगम के नए कार्यालय के सामने दुकान चलता है। 12 जून की रात करीब 11 बजे वह अपने हाथ ठेले पर खड़ा था, तभी वहां पर राघवेंद्र परिहार, ऋतिक परिहार व श्रेयांश तिवारी आए और गालियां देते हुए शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे, जब उन्हें रुपए देने से मना किया तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी।

राघवेंद परिहार ने लोहे के पाइप से सिर पर हमला किया तो ऋतिक परिहार ने बेसबॉल के बेट से मारना शुरू कर दिया, जिससे सीने, पीठ, हाथ, पैर सहित अन्य जगह चोट आईं। श्रेयांश तिवारी ने चमड़े का बेल्ट निकालकर मुंह पर मारे, जिससे दोनों आंखों में चोट आई। दिनेश ने बताया कि मारपीट में वह जमीन पर गिरा तो तीनों ने उसे उठाकर अपनी कार में धकेला और बोले कि चल थाने लेकर चलते हैं, रिपोर्ट करके दिखा। इसके बाद वह गाड़ी से गोपालगंज थाना लेकर पहुंचे और वहीं पर गाड़ी से नीचे छोड़कर चले गए। शरीर में चोट होने के चलते देर रात इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से डॉक्टर ने बीएमसी रेफर कर दिया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News