शादी के दो दिन बाद मायके जाने लगी दुल्हन तो दूल्हे ने बुलाई पुलिस और फिर.. | mp news after two days of marriage Groom call the police for bride

By
—
On:
Follow Us


16 जून को हुई थी शादी

उज्जैन के बिछड़ौद के रहने वाले संजय बैरागी नाम के युववक ने पुलिस को बताया कि वो पेशे से ड्राइवर है और शादी के लिए लड़की तलाश रहा था। इसी बीच मौसाजी ने इंदौर की लड़की से शादी कराने की बात कही थी। संजय परिवार के साथ बड़वाह जिले के गांव लक्ष्मणपुरा लड़की देखने गया तो भावना मराठे को दिखाया। इसके पहले उन्होंने 2 लाख रुपए की डिमांड की गई। शर्त के अनुसार 16 जून को भावना मराठे से चिंतामण गणेश मंदिर में फेरे हो गए। लड़की के परिवार वालों को 1 लाख 90 हजार रुपए दिए। शादी में दो पुरुष और दो महिलाएं आई थीं।

यह भी पढ़ें

अति दुर्लभ..युवक को काटने के बाद तड़प-तड़प कर मिनटों में मरा सांप..

सुहागरात पर बनाया बहाना तो हुआ शक

युवक संजय के मुताबिक सुहागरात पर भावना ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और दूसरे दिन से ही घर के महंगे जेवर समेटने शुरू कर दिए जिससे उसे शक हुआ। वो रात में किसी से फोन पर भी ये कह रही थी कि उसे यहां से ले जाए जिसके कारण उसे भावना पर शक हुआ और उसने उस पर नजर रखना शुरू की। शादी के दो दिन बाद इंदौर में रहने वाली दो रिश्तेदार सुधा और सोनू उसे लेने के लिए घर आ गए और कहा कि तुम्हारी मम्मी की तबीयत ठीक नहीं है। इससे शक और गहरा गया।

यह भी पढ़ें

एमपी में बनेगा नया जिला ! इस तहसील को जिला बनाने की मांग तेज..

कमरे में बंद कर बुलाई पुलिस

जब दो महिला रिश्तेदार भावना को लेने आईं तो संजय का शक गहरा गया और उसने सभी को एक कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने के बाद भावना को लेने आई महिलाओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और खुद को खुद को इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का रिश्तेदार बता परिवार वालों को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी महिला और दलाल को पकड़ा तो उनके पास से कुछ और वीडियो व फोटो भी मिले हैं। तीनों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी सहित षड्यंत्र की धारा में केस दर्ज कर लिया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News