शादी के दो दिन बाद ‘रानी’ ने दिखाया असली रंग, बोली- नहीं रहना तुम्हारे साथ और… | mp news Two days after wedding bride left home saying she didn’t want to live husband

By
On:
Follow Us


शादी के दूसरे दिन रानी ने दिखा असली रंग

बंडा तहसील के उजनेठी गांव के रहने वाला युवक हरनाम कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी मां व परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचा था। जहां उसने बताया कि बंडा थाना क्षेत्र के अरविंद लोधी, राहुल लोधी, द्रोपदी लोधी ने दो लाख रुपए लेकर साजिश के तहत रानी उर्फ पूनम साहू से उसकी शादी करवाई थी। शादी के दूसरे दिन पूनम ने हंगामा किया और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर साथ रहने से मना कर दिया और चली गई। पीड़ित युवक का आरोप है कि उक्त लोग क्षेत्र में गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। रानी के कई फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए हैं और वे क्षेत्र के लोगों को शादी के नाम पर ठग रहे हैं।

यह भी पढ़ें

एक ट्रांसफर ऐसा भी..जो पटवारी जेल में उसका भी कर दिया ट्रांसफर…

बुंदेलखंड में लुटेरी दुल्हन के कई मामले

बता दें कि बुंदेलखंड क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का बड़े स्तर पर फल-फूल रहा है। जिले सहित संभाग में इस प्रकार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। टीकमगढ़ जिले में स्थिति ज्यादा खराब है। गांव के दूर-दराज इलाकों में विवाह से वंचित युवाओं को शादी का झांसा देकर दुल्हनें 10-10 तोला सोना तक लेकर फरार हो चुकी हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News