शोभायात्रा में युवक की हत्या, घायलों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पूछा- धार्मिक यात्रा में हथियार कहां से आए | up youth yuvraj banshkar murder in shobha yatra Digvijay Singh and jitu patwari meet injured in hospital and raised question

By
—
On:
Follow Us


मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर हथियारबंद थे और डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान संभवत: धक्का-मुक्की के चलते विवाद हुआ, जिसपर आरोपियों ने युवराज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमीदिया अस्पताल पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हमले में घायल हुए दोनों युवकों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने वहां मौजूद एसीपी राकेश बघेल से पूछा कि, शोभायात्रा में हथियार कैसे पहुंचे, जबकि सरकार की गाइडलाइन है कि, जुलूस में हथियार नहीं ले जा सकते। फिलहाल, एसीपी ने दिग्विजय सिंह समेत घायलों और मृतक के परिजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में बन रहा है देश का पहला हाईटेक यूनानी हम्माम, इन लोगों के लिए वरदान, जानें खूबियां

जुलूस से हत्या का कोई संबंध नहीं

Murder In Shobha Yatra
शोभायात्रा में युवक की हत्या (Photo Source- Patrika Input)

दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मामले में पुलिस ने किनारा कर लिया है। जुलूस के बाद युवक की हत्या हुई थी। एसीपी राकेश सिंह बघेल ने कहा कि, हमले के तुरंत बाद घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। इलाद के दौरान उसकी मौत अस्पताल में हुई है। धार्मिक यात्रा से हत्या का कोई संबंध नहीं है। फिलहाल, इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- नकाबपोश चोरों का आतंक, एक साथ कई दुकानों और घरों में चोरी, 10 लाख नकद और जेवर लेकर फरार

3 आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में शहर के इब्राहिमगंज इलाक में रहने वाले पीयूष सोनी समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, पकड़े गए तीनों संदिग्ध कथित रूप से हमलावरों में शामिल थे। मृतक युवराज के साथी संजू ने बताया कि, पीयूष के साथ धक्का-मुक्की के बाद उसने अपने गैंग के साथ हमला किया, जिसमें युवराज की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News