सगाई के 1 महीने बाद मंगेतर को घुमाने ले गया था युवक, हादसे में दोनों की मौत | after engagement young man took his fiancée for a stroll, both died in road accident in dhar

By
On:
Follow Us


ये भी पढ़े – बड़ी खबर: राज नहीं अपने पिता के लिए सोनम ने दी राजा की बलि… सनसनीखेज आरोप

एक महीने पहले हुई थी सगाई

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजोद थाना अंतर्गत नगर से दो किमी दूर सरदारपुर रोड पर स्थित गोशाला के सामने हादसा हुआ है। जिसमें बाइक एमपी-11 एमए 7500 को रात में अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर बैठे युवक और युवती की मौके पर मौत हो गई। जिनकी पहचान अनिता पिता प्रकाश धाकड़ (18) निवासी नेपावली और मंगेतर लखन पिता शांतिलाल धाकड़ निवासी आनंदखेड़ी के रूप में हुई। दोनों की एक महीने पहले सगाई हुई थी। शुक्रवार शाम को दोनों परिजनों को बिना बताए घूमने के लिए निकले थे, रात में सरदारपुर से वापस राजोद की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से सरदारपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ।

ये भी पढ़े –पत्नी के पैर बांधें, डंडे-बीयर बोतल से पीटकर किया लहूलुहान, निर्वस्त्र हालत में देख दंग रह गई पुलिस

युवती का पैर कटकर 50 फीट दूर गोशाला के अंदर गिरा

रात में अज्ञात वाहन ने जिस तेज रफ्तार के साथ बाइक को टक्कर मारी, उसकी कल्पना करना मुश्किल है। बाइक पर पीछे बैठी युवती का पैर शरीर से कटकर लगभग 50 फीट दूर गोशाला के अंदर जा गिरा। शुक्रवार को जब डॉक्टर शव का पीएम कर रहे थे, तो उन्हें युवती का एक पैर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सुबह फिर से पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और खोजबीन की। जहां उन्हें गोशाला के अंदर कटा हुआ पैर नजर आया। जिसे देखकर ग्रामीण भी सन्न रह गए।

रातभर परिजन ढूंढते रहे, सुबह मिली खबर

राजोद टीआई हीरुसिंह रावत के मुताबिक रात में एक्सीडेंट की सूचना के बाद शवों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। तब तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई थीं। बाइक के नंबर से पता लगाकर दोनों की पहचान की गई। उधर, घटना से बेखबर दोनों ही परिवार के लोग चिंतित रहे और रातभर ढूंढते रहे। युवक-युवती ने घर पर साथ जाने की जानकारी नहीं दी। इसलिए परिजनों को चिंता हुई। वहीं सुबह पुलिस के माध्यम से हादसे की सूचना मिली तो परिजन सदमे में आ गए। दोनों ही परिवार खेती-किसानी से जुड़े हैं।

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी

पुलिस द्वारा घटना को लेकर मर्ग कायम किया है। आरोपी वाहन चालक की खोजबीन की जा रही है। मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले मामले का खुलासा किया जाएगा।– हीरुसिंह रावत, टीआई राजोद



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News