सड़क पर काल बनकर दौड़ी कार, भीषण हादसे में दोस्तों की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

By
—
On:
Follow Us

Indore News: इंदौर के देपालपुर थाना क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार की रात देपालपुर-बेटमा रोड पर हुई है, जब तीन दोस्त कार से देपालपुर से बेटमा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार शासकीय माध्यमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजों को तोड़कर युवकों को बाहर निकाला। हादसे मे मृतकों की पहचान नांद्रा निवासी सतीश तंवर और देपालपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक का नाम चेतन दरबार बताया जा रहा है। हादसे के बाद चेतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके

नेशनल हाईवे-30 के ग्राम पाल स्थित ओढ़की टोल प्लाजा के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला दिया है, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद से ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मैहर से रीवा की ओर जाने वाले रास्ते पर बने टोल प्लाजा की है। जहां एक बाइक सवार युवक हाईवे से गुजर रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और हाईवे एम्बुलेंस 1033 मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस बल ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। वहीं फरार ट्रक चालक की भी तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इन्हें भी पढ़ें:

 

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News