Aadhaar Update Service: Get your Aadhaar-related tasks done even on a Sunday! This special service is available at these 3 post offices in the capital.

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: Aadhaar Update Service: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब आधार कार्ड बनवाने या उसमें किसी तरह का बदलाव कराने के लिए कामकाजी दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डाक विभाग ने लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर के तीन प्रमुख डाकघरों में रविवार को भी आधार सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है। यह नई व्यवस्था 29 दिसंबर 2026 से लागू होगी। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो नौकरी या दूसरे कामों की वजह से सोमवार से शनिवार तक डाकघर नहीं जा पाते हैं। अब वे लोग रविवार को भी आसानी से आधार से जुड़े जरूरी काम करवा सकेंगे।

रविवार को इन तीन डाकघरों में मिलेगी सुविधा

डाक विभाग ने भोपाल के तीन प्रमुख डाकघरों को रविवार को आधार सेवाओं के लिए खोलने का निर्णय लिया है। इनमें भोपाल GPO, सेंट्रल टीटी नगर प्रधान डाकघर और भेल प्रधान डाकघर शामिल हैं। इन तीनों जगहों पर अलग-अलग समय पर आधार काउंटर संचालित किए जाएंगे। भोपाल GPO और सेंट्रल टीटी नगर प्रधान डाकघर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक काम होगा। वहीं भेल प्रधान डाकघर में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आधार से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी। यह सुविधा हर रविवार उपलब्ध रहेगी।

हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

नया आधार बनवाने से लेकर अपडेट तक होंगे काम

रविवार को खुलने वाले इन डाकघरों में लोगों को आधार से जुड़ी कई जरूरी सुविधाएं मिलेगी। जिन लोगों का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है वे नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे। इसके अलावा पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां भी अपडेट करा सकेंगे। अगर किसी व्यक्ति के आधार कार्ड में जानकारी गलत दर्ज है तो वह उसमें सुधार के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

आधार सेवाओं के लिए बढ़ रही लोगों की भीड़

डाक विभाग के इस फैसले के पीछे आधार सेवाओं की बढ़ती मांग को एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। भोपाल संभाग में कुल 25 डाकघरों में सप्ताह के छह दिन आधार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कई बार लोगों को समय की कमी और भीड़ के कारण परेशानी होती है। रविवार को तीन प्रमुख डाकघरों में अतिरिक्त सुविधा शुरू होने से इस दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें

नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा फायदा

वहीं, इस नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा नौकरी करने वाले लोगों, विद्यार्थियों और उन नागरिकों को मिलेगा, जिन्हें सामान्य दिनों में डाकघर जाने का समय नहीं मिल पाता। अब आधार में जरूरी बदलाव कराने के लिए उन्हें ऑफिस या दूसरे कामों से छुट्टी लेने की मजबूरी नहीं होगी। 29 नवंबर से शुरू होने वाली यह सुविधा लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

यूट्यूब पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

इन्हें भी पढ़ें:



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News