सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

By
On:
Follow Us


राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों को कम लागत पर बेहतर बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग ने खरीफ वर्ष 2026-27 में पैक्सों के माध्यम से धान बीज उत्पादन का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना की शुरुआत राज्य के छह जिलों – रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर एवं सिवान में की जाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: Nitish पर झूठे आरोप! Lalu Yadav के सुरक्षा दावों को JD(U) ने नकारा, बोले – यह सिर्फ सियासत

सहकारिता विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, राष्ट्रीय सहकारी बीज समिति (बीबीएसएसएल) की सदस्यता प्राप्त पैक्सों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना तथा बीज उत्पादन के क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कृषि विभाग द्वारा पूर्व से संचालित बिहार राज्य बीज निगम (बीआरबीएन) एवं बिहार स्टेट सीड ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी (बसोका) के सहयोग से बीज उत्पादन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके लिए बसोका में निबंधित किसानों की सूची संबंधित जिलों को उपलब्ध कराई गई है, जिसके आधार पर चयनित प्रखंडों में पैक्सों के माध्यम से बीज उत्पादन का कार्य कराया जाएगा।
सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में सहकारिता के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में यह सहकारिता विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है। पैक्सों को केवल धान अधिप्राप्ति तक सीमित न रखकर उन्हें किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का केंद्र बनाया जा रहा है। बीज उत्पादन के क्षेत्र में पैक्सों की भागीदारी से किसानों को स्थानीय स्तर पर प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होंगे, जिससे उत्पादन लागत घटेगी और उपज में वृद्धि होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar में Jal Jeevan Hariyali की बड़ी कामयाबी! 95% योजनाएं पूरी, मंत्री Santosh Suman का ऐलान

सहकारिता विभाग ने संबंधित जिलों के जिला सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जिला कृषि पदाधिकारियों तथा भारतीय बीज सहकारी समिति के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध ढंग से बीज उत्पादन कार्य संपादित कराना सुनिश्चित करें। सहकारिता विभाग की इस पहल से राज्य में बीज उत्पादन के क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं की भूमिका सुदृढ़ होगी तथा किसानों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले धान बीज उपलब्ध हो सकेंगे। भविष्य में योजना के सफल परिणामों के आधार पर इसे राज्य के अन्य जिलों में भी विस्तारित किया जा सकेगा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News