सेल्फी लेते वक्त तीन दोस्त नर्मदा नदी में डूबे, एक की मौत, दो बाल-बाल बचे… | mp news 3 friends drowned in Narmada River While taking selfie one died

By
On:
Follow Us


सेल्फी के चक्कर में एक और मौत

जानकारी के अनुसार मोहित डोंगरे (18), लोकेश सांगुले (19) निवासी कोलीपुरा अपने दोस्त समीर पिता बब्बू खान (19) निवासी बागरुल को लेकर जोगा गांव के किला में घूमने के लिए गए थे। किला घूमने के बाद तीनों युवक नर्मदा नदी किनारे पर आए। यहां नौका स्टैंड पर खड़ी नाव पर तीनों ने जाकर अपनी यादगार फोटो खींचना चाही। तीनों एक-दूसरे के गले में हाथ डालकर मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तीनों पानी में गिर गए।

यह भी पढ़ें

हॉस्पिटल के डिलीवरी वार्ड में बिस्तर पर कान के पास बैठा था सांप, नर्स को डसा..

दो युवक डूबने से बाल-बाल बचे

युवकों को नदी में गिरते देख घाट पर खड़े नाविक पानी में कूदे। उन्होंने मोहित और लोकेश को पकड़कर बचा लिया। लेकिन समीर गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। दोनों युवकों को नदी किनारे पर छोड़ने के बाद नाविक फिर से पानी में समीर को तलाशने के लिए गए। लेकिन वह नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और नर्मदा नदी में डूबे युवक समीर के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News