सोनम के साथ कोई बड़ा हाथ, राजा के भाई का दावा, दोबारा कहा हो नार्को टेस्ट तो… | Someone big involved in Raja Raghuvanshi Murder case claims Raja brother demands Narco test again

By
—
On:
Follow Us


सोनम छिपा रही कई राज

मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा है कि सोनम रघुवंशी काफी शातिर है, जो इतनी बड़ी प्लानिंग कर हत्याकांड की वारदात को अंजाम दे सकती है। वह अभी तक कुछ भी नहीं बता रही है। 8 दिन में उसने कुछ भी नहीं बताया तो, अब दो दिन की रिमांड पर वो क्या बताएगी। विपिन का दावा है कि इस वारदात में किसी बड़े व्यक्ति का हाथ हो सकता है। अपनी आशंका के चलते परिवार इस कार्रवाई से असंतुष्ट है। भाई विपिन का कहना है कि रिमांड के साथ ही सोनम और राज का नार्को टेस्ट भी करवाना चाहिए। बता दें कि राजा रघुवंशी का परिवार लगातार नार्को टेस्ट की मांग कर रहा है।

बता दें कि मेघालय पुलिस भी ये बात कह चुकी है, ये मामला केवल लव ट्राइंगल का नहीं हो सकता। सोनम बहुत कुछ छिपा रही है। अभी तीसरा मोबाइल भी नहीं मिला है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है, ताकि अगर अब भी कोई और राज है, तो सामने आ सके।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News