स्मार्ट कैमरों से चालान काटने पर फोकस, इनसे बाजारों की अव्यवस्था सुधारें तो मिले राहत | Focus on challaning with smart cameras, if work is done to improve the chaos in the markets then relief will be there

By
—
On:
Follow Us


– हर माह औसत 20 हजार चालान कट रहे

स्मार्ट सिटी से मिली जानकारी के अनुसार कैमरों की मदद से यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाते हैं। इसमें एक माह में औसतन 20 हजार चालान काटे जाते हैं, यानी हर रोज का आंकड़ा निकालें तो अकेले शहर में 666 वाहनों के चालान कैमरों की मदद से ऑनलाइन उनके घर पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे कम चालान की राशि 300 रुपए होती है, इस हिसाब देखें तो हर माह वाहन चालकों पर 60 लाख रुपए जुर्माना लगाया जा रहा है।

– चालान काटने में भी लापरवाही

स्मार्ट सिटी के एसी कार्यालय में बैठकर चालान काटने वाले कर्मचारी लापरवाही भी बरत रहे हैं। हालाही में एक मामला सामने आया था, जिसमें वाहन किसी का और चालान किसी दूसरे व्यक्ति का काट दिया गया था। ई-चालान में गलतियां करने का यह पहला मामला नहीं था, इसके पहले भी ऐसे कई चौकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। कार चालक का चालान हेलमेट न पहनने का किया था, तो वहीं कई वाहन चालकों को चौराहे पर रेड सिग्नल के दौरान लेफ्ट टर्न लेने पर भी चालान भेजे गए।

– आरोपियों की ट्रैकिंग आसान

शहर में हर रोज चोरियां हो रहीं हैं, लेकिन लंबे समय से किसी बड़ी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा कटरबाजी, बदमाशी के साथ फायरिंग जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। यदि पुलिस व स्मार्ट सिटी समन्वय के साथ काम करें तो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त इन आरोपियों की ट्रैकिंग आसानी से की जा सकती है।

– फैक्ट फाइल

4.5 लाख शहर की आबादी 05 पुलिस थाने शहर में 08 आपराधिक मामले औसत हर रोज 666 चालान रोज कैमरों से कट रहे 60 लाख रुपए आ रहा चालान से जुर्माना

– पुलिस भी सहयोग लेती है

स्मार्ट सिटी के कैमरों से चालान काटने के अलावा आपराधिक मामलोंं की पड़ताल करने पुलिस भी सहयोग लेती है। कटरा सहित शहर के अन्य मुख्य बाजारों में फैली अव्यवस्था को सुधारने के लिए भी इन कैमरों की मदद ली जाएगी।

राजकुमार खत्री, आयुक्त, नगर निगम सह सीइओ स्मार्ट सिटी



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News