4399 दिन, Nehru का Record ध्वस्त! PM Modi के काम का America भी हुआ कायल, सांसद ने की तारीफ

By
On:
Follow Us


सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष और अमेरिकी सांसद जॉन कॉर्निन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने पर बधाई दी है और कहा है कि उनका कार्यकाल ‘‘बदलाव लाने वाला’’ रहा है।
मोदी 10 जून को भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन जाएंगे।
वह लगातार 4,399 दिन से इस पद पर हैं और उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद कॉर्निन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में बधाई। तीन बार लोकतांत्रिक जनादेशों में 1.4 अरब लोगों के भरोसे से उन्होंने 4,399 दिन तक नेतृत्व किया है।’’

कॉर्निन ने कहा, ‘‘25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है। अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले कभी इतनी मज़बूत नहीं रही।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News