48 घंटे में बिगड़ने वाला है मौसम, बंगाल की खाड़ी में बना नया साइक्लोनिक सिस्टम, धमाकेदार बारिश की चेतावनी | Weather is going deteriorate in 48 hours, new cyclonic system formed in Bay of Bengal, heavy rain warning

By
—
On:
Follow Us


भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना होने से ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण पाकिस्तान से बांग्लादेश तक फैली है, जो राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इससे इंदौर जिले तक नमी का प्रवाह बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- अपराधियों के निशाने पर बुजुर्ग, घर पर अकेले रहते हैं तो सावधान! ये बातें ध्यान रखें

कैसा रहा मौसम

रविवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 4 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 86 फीसदी और दृश्यता 4000 मीटर दर्ज की गई। अब तक जिलेभर में औसत 36 मि.मी बारिश हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- महाकाल भक्त सावधान! भक्त निवास में बुकिंग के नाम लाखों की ठगी, गूगल पर कई वेबसाइट फर्जी

25 से नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा का नया चक्रवाती सिस्टम बनने की संभावना है। इससे मध्य भारत में नमी और बढ़ेगी व मानसूनी गतिविधियां में तेजी आएगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News